समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर हादसा:साइड वॉल तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा ट्राला, बॉडी ऊपर अटकी; ड्राइवर की हालत गंभीर
भोपाल के गांधीनगर स्थित एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। तेज स्पीड में आ रहा एक ट्राला सीमेंट की साइड वॉल तोड़ता हुआ करीब 20 फीट नीचे गिर गया। इससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्राला बायपास की ओर जा रहा था। ब्रिज से उतरते समय उसकी स्पीड तेज थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गया और साइड वॉल से टकरा गया। हादसे की देखिए 2 तस्वीरें… चेचिस नीचे, बॉडी ऊपर सीमेंट की मोटी दीवार से टकराने के बाद ट्राले का चेचिस 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिर गया। वहीं, बॉडी ब्रिज पर ही रह गई। नीचे गिरने से ट्राले का चेचिस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठे ड्राइवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसे गंभीर चोट आई हैं। सर्विस लेन पर कोई नहीं था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब नीचे से कोई नहीं गुजर रहा था। यदि नीचे कोई राहगीर होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।