world
मोहम्मद यूनुस पर केस करने की तैयारी में ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक, बोलीं-भ्रष्टाचार के आरोप बेतुके
INT News19 November 2026 at 10:40 pm

नई दिल्ली, 19 नवंबर। ब्रिटेन की पूर्व मंत्री और लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने खुलासा किया है कि वह 2025 में बांग्लादेश की तत्कालीन अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे मोहम्मद यूनुस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं। उनका आरोप है कि यूनुस प्रशासन ने उन पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे, उन्हीं के चलते पिछले वर्ष उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द गार्जियन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।