Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नईगढ़ी में मोहर्रम का चहल्लुम सादगी से मना:दोपहर में किला परिसर पहुंचा जुलूस; सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की जियारत, इमाम हुसैन को याद किया

INT News7 August 2026 at 08:51 pm

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में शुक्रवार को मोहर्रम का चहल्लुम (चालीसवां) सादगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। दोपहर करीब 2 बजे ताजिया का जुलूस तय रास्तों से होता हुआ किला परिसर पहुंचा, जहां शाम 6 बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शिरकत की। इमाम हुसैन की शहादत को किया याद कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों द्वारा इस्लाम व इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानी को याद करते हुए श्रद्धालुओं ने ताजिया की जियारत की। लोगों ने अकीदत के साथ सीरीनी (प्रसाद) चढ़ाई और इमाम हुसैन के बताए त्याग और बलिदान के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, पुलिस बल तैनात आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस बल पूरे समय मौके पर मुस्तैद रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मस्जिद व मोहर्रम कमेटी के सदस्य रहे मौजूद इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम गुलशेर खान, मस्जिद कमेटी अध्यक्ष कमरुद्दीन खान, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष इरफान खान (रोशन), कमाल अहमद, मुस्ताक खान, जुम्मन खान और नवाज शरीफ समेत समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद उपस्थित रहे।