Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

त्रिमूर्ति नगर हत्या: एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार:आरोपी से थी दोस्ती; दिन-भर साथ घूमे शाम को विवाद के बाद कर दी हत्या

INT News7 August 2026 at 08:46 pm

गोहलपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर के पार में 5 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे के बीच हुई चाकू मार कर की गई हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस वारदात में यशवंत ठाकुर नामक युवक की मृत्यु हो गई थी घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ऋतिक उर्फ गुड्डू सोनी और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक ही क्षेत्र के निवासी थे और आपस में परिचित थे। घटना वाले दिन सभी बाइक से घूम रहे थे, तभी आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने यशवंत पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और भागने में प्रयोग की गई बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऋतिक और मृतक यशवंत दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मृतक यशवंत के खिलाफ माढ़ोताल और विजयनगर थाने में मारपीट व चोरी के लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज थे। वहीं, आरोपी ऋतिक और नाबालिग के खिलाफ भी पूर्व में मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।