Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

किरनापुर जन विश्वास शिविर में पहुंचे 485 आवेदन:कलेक्टर कुमार सत्यम ने सुनीं शिकायतें; शिक्षकों की कमी और नाली सफाई पर भड़के ग्रामीण

INT News7 August 2026 at 08:41 pm

प्रदेशभर में शुरू हुए 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत बालाघाट जिले का पहला शिविर 7 अगस्त को किरनापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे कलेक्टर कुमार सत्यम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दिनभर में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 485 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। लाड़ली लक्ष्मी, नल-जल और शिक्षकों की कमी के उठे मुद्दे जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, खराब शैक्षणिक माहौल, नाली सफाई, बीपीएल कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सड़क व आंगनवाड़ी भवन निर्माण, मजदूरी भुगतान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। अधिकारियों ने गांवों का दौरा कर मैदानी स्थिति का जायजा भी लिया। अस्पताल का औचक निरीक्षण, सार्थक ऐप से हाजिरी अनिवार्य कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा स्टॉक को जांचा। उन्होंने मरीजों से इलाज का हाल जाना और स्टाफ को 'सार्थक ऐप' से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के सख्त निर्देश दिए। हाजिरी न लगाने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने की चेतावनी दी गई। आंगनवाड़ी में शत-प्रतिशत उपस्थिति और रोजगार मेलों का वादा आंगनवाड़ी केंद्र-5 के निरीक्षण में कलेक्टर ने बच्चों की 100% उपस्थिति और समय पर पोषण आहार देने के निर्देश दिए। वहीं, युवा संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जिले में जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन कर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।