Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

यूनिवर्सिटी की समस्या को लेकर ABVP ने किया चक्काजाम:19 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, 2 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा यातायात

INT News7 August 2026 at 08:36 pm

संत गहिरा गुरू यूनिवर्सिटी तक पहुंचने के लिए सड़क की समस्या सहित यूनिवर्सिटी की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने नेशनल हाईवे 343 पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक छात्रों ने नेशनल हाईवे बंद रखा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। अभाविप ने यूनिवर्सिटी तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे और यूनिवर्सिटी की अंदरूनी सड़क की दुर्दशा को लेकर रोष जताया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में फीस की मनमानी बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने और घोटालों की जांच की मांग की है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी से रैली निकाल नेशनल हाईवे 343 पर पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कथित वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच और विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। सुरक्षा, सफाई के नाम पर घोटाला प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह लगभग नौ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साफ-सफाई के नाम पर लाखों का खर्च दिखाया जा रहा है। इन खर्चों की स्वतंत्र एजेंसी अथवा सक्षम जांच समिति से जांच कराएं। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका, जिससे विद्यार्थियों को अपेक्षित शैक्षणिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नेशनल हाईवे-343 से विश्वविद्यालय तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर छात्रों ने कहा कि इससे रोज छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन मौके पर पहुंचे यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बात की। अभाविप ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। सांसद चिंतामणि महाराज पर भी निकाली भड़ास प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूनिवर्सिटी उनके पिता संत गहिरा गुरु के नाम पर संचालित है। जर्जर सड़क, वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य तथा कथित वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर सांसद की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की गई। छात्रों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी की और मांग की कि वे स्वयं यूनिवर्सिटी की समस्याओं को संज्ञान में लें।