national · बिहार
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तेजस्वी ने बताया पुल निर्माण का इतिहास, भाजपा पर लगाया श्रेय लेने का आरोप, पूछे कई सवाल
INT News20 November 2026 at 10:37 pm

पटना, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम बिहार सरकार ने 'नीतीश सेतु' रखा है। प्रधानमंत्री के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।