Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मानसा में पूर्व सैनिक की हत्या, घर से मिला शव:पत्नी हिरासत में; घरेलू विवाद में पंचायत ने कई बार कराया समझौता

INT News8 August 2026 at 12:36 pm

मानसा के गांव ख्याली चहलांवाली में पूर्व सैनिक बलजिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार देर रात घर से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह (40) एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत थे। गांववासियों और स्थानीय नेताओं के अनुसार, बलजिंदर सिंह और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना देनी पड़ती थी। पंचायत ने कई बार पति-पत्नी का समझौता करवाया था गांव के सरपंच अमरजीत सिंह और किसान नेता बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस व पंचायत ने कई बार दोनों के बीच समझौता करवाया था। उनके बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। पुलिस अब बलजिंदर सिंह की संदिग्ध मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।