national · दिल्ली
सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म, यूपीएससी ने मई भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए
INT News7 July 2026 at 05:40 pm
नई दिल्ली, 7 जुलाई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मई 2026 में विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे और परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे, उन उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि, आयोग की ओर से चुने गए उम्मीदवारों को डाक से अलग-अलग भी सूचित कर दिया गया है।