national
कठिन परिस्थितियों के बावजूद पीएम मोदी ने सेवा को बनाया जीवन का लक्ष्य, स्वामी विवेकानंद से मिली प्रेरणा: ओम बिरला
INT News18 November 2026 at 07:16 pm

वडनगर, 18 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुजरात के वडनगर स्थित प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रसिद्ध मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह मंदिर इस क्षेत्र की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है। यहां विश्व शांति और सभी के कल्याण की कामना के साथ शांति यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।