entertainment
Kalki 2: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज, मेकर्स ने रिलीज किया 'भैरवा' का पहला लुक वीडियो

Kalki 2898 AD 2: साउथ और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुबह से ही फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है. साल 2024 में आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के बाद, अब इसके सीक्वल यानी 'कल्कि 2' से प्रभास का नया लुक सामने आ गया है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 'भैरवा' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
32 सेकंड के वीडियो में दिखा 'भैरवा' का नया अंदाज
इस छोटे से वीडियो में फिल्म के सेट की तैयारी दिखाई गई है. चारों तरफ बड़ा सा ब्लू पर्दा लगा हुआ है. प्रभास अपने जाने-पहचाने सूट में सेट पर कदम रखते हैं. स्क्रीन पर लिखा आता है 'भैरवा इज बैक'. इसके बाद प्रभास अपनी खास गाड़ी 'बुज्जी' में जाकर बैठते हैं और तभी डायरेक्टर नाग अश्विन पीछे से बोलते हैं 'एक्शन'.
चेहरा नहीं दिखा, फिर भी छा गई परछाई
वीडियो में प्रभास का पूरा चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है. वे एक ऊंची जगह पर खड़े नजर आते हैं, जहां सिर्फ उनकी परछाई दिखती है. लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ प्रभास का यह रूप देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि प्रभास का स्क्रीन प्रजेंस हमेशा की तरह कमाल का है.
अमिताभ और कमल हासन की वापसी, लेकिन दीपिका नहीं होंगी साथ
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन (अश्वत्थामा) और कमल हासन (सुप्रीम यास्किन) भी अपने किरदारों में वापस लौट रहे हैं. हालांकि पहली फिल्म में सुमति का रोल करने वाली दीपिका पादुकोण इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.
पहले चर्चा थी कि उनकी जगह आलिया भट्ट या साई पल्लवी आ सकती हैं, लेकिन डायरेक्टर नाग अश्विन ने साफ किया है कि कहानी में कोई नया किरदार नहीं जोड़ा जा रहा है. फिलहाल मेकर्स ने यह बात राज रखी है कि दीपिका वाले रोल में कौन दिखेगा.
ये भी पढ़ें: क्या लॉरेंस गैंग से डर गए अमिताभ बच्चन? सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- 'मुझे माफ कर दें...'