Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जींद में 21 किलो चूरापोस्त के साथ 3 गिरफ्तार:2 महिलाएं भी शामिल; तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले

INT News9 August 2026 at 02:58 pm

जींद की गढ़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने उझाना हाईवे से पीपलथा रोड पर एक युवक और दो महिलाओं को 21 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त के दौरान गढ़ी बस अड्डे पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि उझाना हाईवे से पीपलथा रोड पर एक युवक और दो महिलाएं अपने बैग व थैलों में नशीला पदार्थ लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पंजाब के मुक्तसर जिले के प्यौरी निवासी मंदर उर्फ महेंद्र, भटिंडा जिले के महमासरजा निवासी जसमेल कौर और मुक्तसर निवासी कुलविंद्र कौर के रूप में हुई। तीनों पर NDPS एक्ट मे केस दर्ज पुलिस के अनुसार, नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चार अलग-अलग थैलों में कुल 21 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस मामले में गढ़ी थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B)/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।