Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर के MGM के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ना के आरोप:रेजिडेंट डॉक्टरों को परीक्षा में फेल करने की धमकी; JDA ने निष्पक्ष जांच के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया

INT News23 October 2026 at 12:58 pm

इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज और MY अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों ने विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने डीन को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के मुताबिक, रेजिडेंट डॉक्टरों को मुख्य परीक्षा में फेल करने और ट्रेनिंग अवधि बढ़ाने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्हें जरूरी अकादमिक और ऑपरेशन संबंधी ट्रेनिंग से वंचित रखने के साथ ऑपरेशन थिएटर परिसर में प्रवेश नहीं देने की शिकायत भी की गई है। सप्ताह में 140 से 150 घंटे ड्यूटी कराने का आरोप शिकायत पत्र में रेजिडेंट डॉक्टरों से सप्ताह में करीब 140 से 150 घंटे तक काम कराने और उन्हें कैंपस से बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा विभागीय सामान के लिए डॉक्टरों से निजी पैसे खर्च कराने की शिकायत भी की गई है। JDA ने इन सभी मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर की चिंता JDA ने शिकायत में डॉक्टरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को गंभीर बताया है। पत्र में अवसाद और आत्महत्या जैसे विचार आने की आशंका का उल्लेख करते हुए प्रभावित डॉक्टरों को गोपनीय सहायता और सुरक्षा देने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एक रेजिडेंट डॉक्टर के आत्महत्या के प्रयास की घटना का भी हवाला दिया है। 7 कार्यदिवस में कार्रवाई की मांग JDA के मुताबिक, न्यूरोसर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 13 अक्टूबर 2026 को प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। एसोसिएशन ने मामले की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, शिकायतकर्ताओं को अकादमिक प्रताड़ना से बचाने और जांच की समयसीमा तय करने की मांग की है। JDA ने सात कार्यदिवस में कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने और सांकेतिक विरोध या हड़ताल जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी है। 7 कार्यदिवस में कार्रवाई की मांग JDA के मुताबिक, न्यूरोसर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 13 अक्टूबर 2026 को प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। एसोसिएशन ने मामले की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने, शिकायतकर्ताओं को अकादमिक प्रताड़ना से बचाने और जांच की समयसीमा तय करने की मांग की है। JDA ने सात कार्यदिवस में कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने और सांकेतिक विरोध या हड़ताल जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी है। JDA की पांच प्रमुख मांगें