entertainment
'22 साल पुराने सिंगर की बेइज्जती! घमंड देख भड़के हिमेश रेशमिया, मंच पर जमकर हुआ बवाल' देखें वीडियो

टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न्स’ में इन दिनों गानों से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के बीच की बहस चर्चा में है. शो के नए प्रोमो में इंडियन आइडल 13 के विनर ऋषि सिंह और पुराने कंटेस्टेंट अमित सना के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. बात इतनी बढ़ जाती है कि हिमेश रेशमिया को ऋषि को शांत रहने के लिए कहना पड़ता है. वहीं, प्राजक्ता शुक्रे और अभिजीत सावंत भी इस बहस में अपनी बात रखते नजर आते हैं.
View on Instagram
अमित सना की गायिकी पर ऋषि सिंह ने उठाए सवाल
दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अमित सना और प्राजक्ता शुक्रे की परफॉर्मेंस के बाद बहस शुरू होती दिखाई देती है. परफॉर्मेंस के बाद ऋषि सिंह अमित की गायिकी पर टिप्पणी करते हैं.
ऋषि कहते हैं कि अमित 22 साल पहले जैसा गाते थे, आज भी वैसा ही गा रहे हैं. उनके मुताबिक, किसी सिंगर के लिए समय के साथ खुद को बेहतर बनाना और अपनी गायिकी में बदलाव लाना जरूरी है.
ऋषि की इस बात पर प्राजक्ता शुक्रे जवाब देती हैं कि ये अकड़ वाला अंदाज अच्छा नहीं लगता. इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है.
अभिजीत सावंत ने भी ऋषि सिंह को दिया जवाब
बहस के दौरान अभिजीत सावंत भी ऋषि की बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. वह कहते हैं कि पहले 22 साल इंडस्ट्री में बिताओ, फिर किसी दूसरे सिंगर के अपग्रेड होने की बात करना.
इस पर ऋषि भी नाराजगी जताते हैं और कहते हैं कि उनसे इस तरह बात न की जाए. इस बहस के बाद शो में मौजूद दूसरे सिंगर्स भी अपनी-अपनी राय रखते नजर आते हैं.
हिमेश रेशमिया ने ऋषि को शांत रहने को कहा
कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती बहस देखकर शो के जज हिमेश रेशमिया भी प्रतिक्रिया देते हैं. प्रोमो में वह ऋषि सिंह को शांत रहने के लिए कहते नजर आते हैं.
इस पूरे घटनाक्रम के बाद शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. हालांकि, सामने आए प्रोमो से पूरे विवाद का संदर्भ और उसका अंतिम नतीजा साफ नहीं होता.
ये भी पढ़ें: ‘वापस पहले जैसा क्यों बनूं?’ मां बनने के बाद Katrina Kaif ने कही ऐसी बात, जो हर महिला को जाननी चाहिए