national · झारखंड
स्वतंत्रता के 80वें वर्ष पर सीआरपीएफ के ‘राष्ट्रभक्ति बैंड’ की विशेष प्रस्तुति से गूंजा रांची का अल्बर्ट एक्का चौक
INT News9 August 2026 at 03:08 pm

रांची, 9 अगस्त। स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर रविवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के राष्ट्रभक्ति बैंड की विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।