Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

बांग्लादेश: भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत

INT News6 July 2026 at 05:39 pm

ढाका, 6 जुलाई। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकांश हादसे रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में हुए।