हरियाणा के नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडली-मानेसर-एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान राजस्थान के डीग जिले के गांव नगला शहजाद के रहने वाले राकेश (27) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। मानेसर में फर्नीचर का काम करता था मृतक के भाई निहाल सिंह ने बताया उसका उनका भाई राकेश पिछले काफी समय से मानेसर में फर्नीचर का कार्य करता था। 31 दिसंबर को उनकी बेटी का जन्मदिन था। जिसमें राकेश खुशी मानने के लिए अपने दोस्त जगमोहन के साथ घर आ गया। वह जन्मदिन मनाकर बीते दिन घर से बाइक पर वापस मानेसर के लिए निकले, तो उसी दौरान रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत केएमपी एक्सप्रेस वे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उनके भाई राकेश की मौके पर ही मौत हो गई और जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने 1 महीने पहले दिया दूसरी बेटी को जन्म मृतक राकेश के भाई ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना शाम के समय पुलिस द्वारा दी गई। जिसके बाद वह नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां दूसरे दिन उन्हें पोस्टमॉर्टम के बाद राकेश के शव दिया गया। मृतक के भाई ने बताया राकेश की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। राकेश के दो बेटियां है, जिनमें से 1 बेटी ढाई साल की है, वहीं एक बेटी का अभी 1 महीने पहले ही जन्म हुआ है। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नूंह में KMP पर बाइक सवार की मौत:भतीजी का जन्मदिन मनाकर मानेसर जा रहा था, साथी घायल; दो बेटियों का पिता
