Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · बिहार

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

INT News26 June 2026 at 10:15 pm

Exam Special Train : (आनंद तिवारी) बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत विभिन्न स्टेशनों से ये ट्रेनें अलग-अलग जिलों के लिए चलाई जाएंगी, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो.

परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 जून को कुल 13 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों से हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

Bihar Police Exam 2026 : 27 जून को इन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

27 जून को कुल छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

03201 पाटलिपुत्र–सहरसा स्पेशल : रात 8:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

03203 पटना–भभुआ स्पेशल : रात 8:50 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे भभुआ पहुंचेगी.

03204 पटना–बेतिया स्पेशल : रात 9:00 बजे प्रस्थान, सुबह 5:00 बजे बेतिया पहुंचेगी.

03213 पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल : रात 9:45 बजे प्रस्थान, सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी.

03205 दानापुर–अररिया स्पेशल : रात 10:00 बजे प्रस्थान, सुबह 6:00 बजे अररिया पहुंचेगी.

03202 पटना–सीवान स्पेशल : रात 11:00 बजे प्रस्थान, सुबह 3:00 बजे सीवान पहुंचेगी.

Bihar Police Constable Exam : 28 जून को सात स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

28 जून को सात विशेष ट्रेनें संचालित होंगी

03206 बख्तियारपुर–राजगीर स्पेशल : सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक.

03207 किऊल–गया स्पेशल : दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

03208 राजगीर–बख्तियारपुर स्पेशल : दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक.

03209 नवादा–झाझा स्पेशल : दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक.

03210 बक्सर–दानापुर स्पेशल : दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

03211 झाझा–पटना स्पेशल : शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.

03212 गया–किऊल स्पेशल : शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक.

यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें, ताकि यात्रा सुगम और समय पर पूरी हो सके.

Also Read : छुट्टी के दिन भी खुले रहे जयप्रकाश विश्वविद्यालय, स्नातक नामांकन के लिए उमड़े छात्र, कॉलेज प्रशासन का बड़ा निर्देश