Saturday, 27 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से

समाचार · बिहार

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: पटना और मधुबनी से सीवान के लिए 2 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

INT News27 June 2026 at 12:25 am

Exam Special Train : (अमर नाथ शर्मा) बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना और मधुबनी से सीवान के लिए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों से हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी.

Siwan News: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित और समय पर यात्रा की सुविधा मिलेगी.

Bihar Police Exam 2026 : पटना-सीवान परीक्षा स्पेशल का समय और रूट

गाड़ी संख्या 03202 पटना-सीवान परीक्षा स्पेशल 27 जून 2026 की रात 11:00 बजे पटना से रवाना होगी. यह ट्रेन पाटलिपुत्र और छपरा ग्रामीण स्टेशन होते हुए अगले दिन तड़के 3:00 बजे सीवान पहुंचेगी. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

Bihar Police Constable Exam : मधुबनी से भी चलेगी सीवान के लिए स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03217 मधुबनी-सीवान परीक्षा स्पेशल 28 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे मधुबनी से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए रात 10:00 बजे सीवान पहुंचेगी. इस विशेष ट्रेन में 19 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए गए हैं.

Bihar News : रेलवे ने अभ्यर्थियों से की यह अपील

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है. उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और यात्रा के दौरान रेलवे के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: पटना और मधुबनी से सीवान के लिए 2 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी · Indian News Trust