Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष के दौरान प्रीह विहियर मंदिर को हुआ नुकसान, संरक्षण में भारत करता रहा है मदद

INT News16 September 2026 at 12:04 pm

प्रीह विहियर, 16 सितंबर। कंबोडिया के 11वीं सदी के प्रीह विहियर मंदिर में 2025 में थाईलैंड के साथ हुई लड़ाई के दौरान हुई भारी तबाही का व्यापक असर अब सामने आया है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस ऐतिहासिक स्थल के परिसर में सैकड़ों स्थानों पर गोलाबारी के निशान मिले हैं। कंबोडिया-थाईलैंड की सीमा पर स्थित इस मंदिर के सरंक्षण और पुनर्निर्माण में भारत लंबे समय से मदद करता रहा है। संघर्ष के दौरान भारत ने यूनेस्को साइट को लेकर चिंता भी जताई थी।