Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सांपला में मिला व्यक्ति का शव:प्रधान ढाबे के पास पड़ा, कलाई पर बना शेषनाग का टैटू, पुलिस पहचान कराने में जुटी

INT News16 September 2026 at 02:45 pm

रोहतक जिले के सांपला कस्बे में बेरी रोड स्थित फैक्ट्री एरिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव प्रधान ढाबे के नजदीक पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, शव के हाथ पर कलाई से ऊपर शेषनाग का टैटू बना है। यह आकृति पहचान के लिए एक अहम सुराग साबित हो सकती है। पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है और पहचान से जुड़े हर संभव पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस कर्मचारी कृष्ण ने बताया कि उन्हें एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी कलाई पर शेषनाग का टैटू बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है।