Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

करनाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर रेड:बिना लाइसेंस चल रहा था काम, 2 क्विंटल 40 किलो गंधक और 47 किलो पोटाश बरामद; बच्चों समेत दर्जनभर लोग कर रहे थे काम

INT News16 September 2026 at 02:57 pm

करनाल के मोहिदीनपुर गांव में बंद पड़ी हेचरी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने रेड की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में तैयार पटाखे, गंधक और पोटाश बरामद किया गया। फैक्टरी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और संचालक के पास कोई लाइसेंस या परमिट भी नहीं मिला। पुलिस के अनुसार यहां बच्चों से भी काम करवाया जा रहा था और करीब दर्जनभर लोग लेबर के तौर पर काम कर रहे थे। बंद पड़ी हेचरी में चल रहा था पटाखे बनाने का काम

पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहिदीनपुर गांव में बंद पड़ी हेचरी को पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां पटाखों का तैयार माल मिला। इसके अलावा कुछ पटाखे तैयार होने के बाद भी डिब्बों में पैक नहीं किए गए थे। फैक्टरी कैराना गांव निवासी साहिल द्वारा चलाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक साहिल के पास पटाखे बनाने या इस काम को चलाने का कोई लाइसेंस नहीं था। 47 किलो पोटाश और 2 क्विंटल 40 किलो गंधक मिला

रेड के दौरान पुलिस ने एक कट्टा बरामद किया, जिसमें करीब 47 किलो पोटाश भरा हुआ था। इसके अलावा मौके से 2 क्विंटल 40 किलो गंधक भी बरामद किया गया। पुलिस ने पटाखों और अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों समेत दर्जनभर लोग कर रहे थे फैक्टरी में काम

एसआई हरदीप ने बताया कि फैक्टरी बिना किसी परमिट के चलाई जा रही थी। यहां लेबर के रूप में बच्चों को भी लगाया हुआ था। काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर करीब दर्जनभर लोग काम करते मिले। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है।