समाचार · मध्य प्रदेश
रतलाम पुलिस थाने में निकला 4 फीट का सांप:विवेचक कक्ष में बैठा था, पकड़कर जंगल में छोड़ा
रतलाम के नामली थाने में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के विवेचक कक्ष में करीब साढ़े 4 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखते ही पुलिसकर्मी कक्ष से बाहर आ गए। थाना प्रभारी अमित कोरी ने रतलाम से सांप पकड़ने वाले बहादुर मईड़ा को बुलाया। बहादुर मईड़ा ने कक्ष के एक कोने में छिपे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरे में भरकर फोरलेन के पास खेतों के रास्ते में छोड़ दिया। कक्ष के कोने में छिपा बैठा था सांप बुधवार दोपहर करीब एक बजे नामली पुलिस थाने के विवेचक कक्ष में पुलिसकर्मियों की नजर सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कोरी ने सांप पकड़ने में माहिर बहादुर मईड़ा को सूचना देकर बुलाया। रतलाम से पहुंचे बहादुर मईड़ा ने कक्ष में जाकर सांप की तलाश की। सांप एक कोने में छिपकर बैठा था। उन्होंने सावधानी से उसे पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद सांप को बोरे में रखा और फोरलेन के पास खेतों के रास्ते में सुरक्षित छोड़ दिया। दामन स्नैक प्रजाति का था सांप सांप पकड़ने वाले बहादुर मईड़ा ने बताया कि पकड़ा गया सांप दामन स्नैक प्रजाति का नर सांप था, जिसकी लंबाई करीब साढ़े 4 फीट थी। उनके मुताबिक यह सांप जहरीला नहीं होता है। सुरक्षा की दृष्टि से सांप को पकड़कर आबादी से दूर जंगल की ओर छोड़ दिया गया।