Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कटनी- वन विभाग के नाके पर अवैध वसूली का आरोप:वन विभाग के कर्मचारी नदारद, दूसरे लोग चैकिंग के नाम पर ले रहे 20-20 रुपए

INT News7 November 2026 at 07:49 am

कटनी जिले के सुर्खी टैंक के पास वन विभाग के नाके पर प्राइवेट लोगों के बैठकर वाहन चालकों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। ट्रक चालकों का कहना है कि कागजात पूरे होने पर भी उनसे 10 से 20 रुपए लिए जाते हैं। शनिवार को बिना वर्दी के आम लोगो का चेक पोस्ट में वाहनों के कागज़ चेक करने का वीडियो सामने आया है कोयला ले जा रहे ट्रक चालक धर्मराज ने बताया कि उनके पास वाहन के सभी वैध कागजात हैं, फिर भी नाके पर पैसे मांगे जाते हैं। उनके मुताबिक, कागजात पूरे न होने पर 100 रुपए या उससे अधिक वसूले जाते हैं। इस रास्ते से गुजरने वाले कोयले के ट्रकों और दूसरे वाहनों को भी इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वन संपदा की जांच के लिए है नाका क्षेत्रीय समाजसेवी अवध सिंह ने कहा कि नाका वन संपदा ले जाने वाले वाहनों की जांच के लिए बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब यहां प्राइवेट युवकों को बैठाकर बाहर से आने-जाने वाले वाहन चालकों से पैसे लिए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। क्या कहते हैं अधिकारी कटनी के डीएफओ गर्वित गंगवार ने कहा कि नियम के मुताबिक नाके पर वन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नाका प्राइवेट लोग चला रहे हैं या अवैध वसूली हो रही है, तो इसकी जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।