Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भूसे के ढेर में छिपा रखी थी डेटोनेटर-जिलेटिन पेटियां:मझगुवां में पुलिस ने दी दबिश, 30 पेटी से अधिक विस्फोटक जब्त; ब्लास्टिंग में होता था उपयोग

INT News7 November 2026 at 07:46 am

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुंवा में पुलिस ने अवैध रूप से रखी विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। डेटोनेटर और जिलेटिन की करीब 30 से 35 पेटियां एक बाड़े में भूसे के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने विस्फोटक जब्त कर लिया है। मामले में शुक्रवार देर रात तक जांच चलती रही। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से ग्राम मझगुंवा में दुलीचंद नाम के व्यक्ति के ठिकाने पर अवैध विस्फोटक रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बहेरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान भूसे में छिपाकर रखी गई अलग-अलग कंपनियों की करीब 30 से 35 पेटियां मिलीं। इसके अलावा विस्फोटक से जुड़ी अन्य सहायक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने संभाली जांच बरामद विस्फोटक का इस्तेमाल मुख्य रूप से उत्खनन और पहाड़ों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीम विस्फोटक की सुरक्षा और तकनीकी जांच कर रही है। जब्त सामग्री का कुल वजन और वास्तविक मात्रा का आधिकारिक खुलासा होना बाकी है। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सीएसपी राहुल कटरे ने बताया कि विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इसकी सप्लाई कहां से हुई, किन लोगों को की जा रही थी और अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। विस्फोटक के भंडारण से जुड़े लाइसेंस और दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।