समाचार · बिहार
सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप, उत्तर-पूर्व बिहार में नमी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम कुछ दिनों तक सामान्य बने रहने की संभावना जताई गई है. दिन और रात के तापमान में अंतर साफ देखने के लिए मिल रहा है. सुबह-सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने के लिए मिल रहा. इसके साथ ही रात के समय में भी हल्की ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर तक धूप खिल जा रही, जिससे कभी-कभी गर्मी का एहसास भी हो रहा.
आज कितना रह सकता है तापमान?
मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी. लेकिन दोपहर तक धूप खिल जाएगी. इसके साथ ही बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
अलग-अलग जिलों में मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से उत्तर बिहार को लेकर यह संभावना जताई गई है कि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण समेत अन्य जिलों में धूप खिली रह सकती है. सुबह और शाम के वक्त खासकर गांव वाले इलाके में कोहरा देखने के लिए मिल सकता है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जबकि दक्षिण बिहार के जिलों जैसे कि गया, नालंगा, पटना, रोहतास, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में भी सुबह धूप निकलने के साथ हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. इस दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उत्तर-पूर्व बिहार की बात करें तो, सुपौल, बेगूसराय, समस्तीपुर, कटिहार, वैशाली, सहरसा समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान नमी बनी रहेगी.
अगले एक हफ्ते मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस तरह से देखा जाए तो फिलहाल राज्य में अभी मौसम सामान्य ही बना रहेगा. तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना जताई गई है.
Also Read: बिहार में नये डबल ट्रैक रेल ब्रिज से बढ़ी उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी, इन जिलों का सफर आसान