Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ब्लैकमेल कर रहे थे सहकर्मी...सुसाइड के बाद भी किए कॉल:अंजलि की मौत के मामले में विनय हिरासत में; कार्रवाई के डर से पवन ने खाया जहर

INT News7 November 2026 at 07:55 am

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। युवती अंजलि को विनय वर्मा और पवन पाटिल कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे। दोनों युवती की मां को फोटो, मैसेज और अनर्गल बातें लिखते थे। पुलिस ने विनय को हिरासत में लिया है, जबकि कार्रवाई के डर से पवन ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजलि तिरुमाला कॉलोनी में रहती थी और एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। बुधवार रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 2 बजे परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के पहले और बाद में विनय वर्मा नाम के युवक के लगातार कॉल आ रहे थे। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पवन पाटिल की भूमिका भी सामने आई। मां को फोटो और मैसेज भेजकर करते थे परेशान डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के मुताबिक, विनय और पवन दोनों युवती के साथ ही कंपनी में काम करते थे। दोनों लगातार अंजलि की मां को फोटो, मैसेज और अनर्गल बातें भेजकर परेशान कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। अंजलि के सुसाइड के बाद भी दोनों युवकों के कॉल आते रहे। मोबाइल की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने विनय को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के डर से पवन ने खाया जहर पुलिस के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद कार्रवाई के डर से पवन पाटिल ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों के युवती के सहकर्मी और परिचित होने के कारण उसके साथ गलत फायदा उठाने की बात सामने आई है। जांच के बाद मामले में अन्य अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।