Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा:दो भाइयों का गृहस्थी सामान मलबे में दबा, जनहानि नहीं, मुआवजे की मांग

INT News20 August 2026 at 06:48 pm

अनूपपुर जिले के विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल की पुरानी बस्ती में लगातार बारिश के कारण 19 अगस्त की रात दो भाइयों का कच्चा मकान ढह गया। इस घटना में सुरेश केवट और लाला केवट के मकानों के अंदर रखा अनाज, बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। परिजनों के अनुसार, रात में अचानक मकान गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल घर से बाहर आ गए। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। दोनों भाई स्थानीय स्तर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसी ग्राम दैखल में जानकी केवट पति विक्रम केवट के घर की बाउंड्रीवाल भी धराशायी हो गई। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर आर्थिक सहायता एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद मौके पर पटवारी ने पहुंचकर सर्वे कार्य किया है। ग्राम पंचायत दैखल के सरपंच दिगम्बर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बारिश से कई मकानों और बाउंड्रीवाल के गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने हल्का पटवारी को सभी जगह का मौका पंचनामा तैयार कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि मिल सके। पीड़ित भाई