समाचार · मध्य प्रदेश
जबलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान:तीन पत्ती से जहांगीराबाद तक सड़क जाम मुक्त, 12 दुकानों पर चालान
जबलपुर नगर निगम ने रक्षाबंधन से पहले यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए तीन पत्ती चौराहे से जहांगीराबाद तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ पर लगे अवैध ठेले, टपरे और अस्थाई दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बीच खराब हुई जेसीबी अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम की एक जेसीबी मशीन अचानक खराब हो गई। इसके बाद टीम ने दूसरी जेसीबी बुलाकर कार्रवाई जारी रखी और मार्ग से अतिक्रमण हटाया। विरोध के बीच 12 दुकानदारों पर चालान कार्रवाई के दौरान ठेला संचालकों और दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच हल्की बहस भी हुई, लेकिन पुलिस और निगम अमले ने मार्ग खाली कराया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दुकानदारों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। कई अस्थाई टपरे जब्त कर हटाए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पन्नी का इस्तेमाल नहीं करने की निर्देश दिए हैं।