समाचार · उत्तराखंड
टिहरी में नाबालिग से गलत हरकत के बाद बवाल; मांस कारोबारी रईस गिरफ्तार, पॉक्सो में केस

उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार बाजार में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोपी एक मांस कारोबारी है। उसने रविवार शाम को लड़की को फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर हो गई तो लोग दुकान की ओर बढ़े। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय व्यापारियों, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इसे देखते हुए टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरोपी रईस अहमद (35) को गिरफ्तार कर लिया है। टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।आरोपी रईस अहमद (35) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रईस अहमद ने रविवार शाम को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया था। जब करीब आधे घंटे तक लड़की बाहर नहीं आई, तो आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को शक हुआ और वे दुकान की तरफ बढ़े।गरमाया माहौल, बाजार खाली करने की चेतावनीइसी बीच, लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी ने दुकान के बंद दरवाजे की कुंडी खोल दी और लड़की को बाहर भेज दिया। घटना की भनक लगते ही पूरे बाजार में भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने आरोपी को तुरंत बाजार खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शनस्थानीय लोगों के साथ ' विश्व हिंदू परिषद' और 'बजंरग दल' के कार्यकर्ताओं ने भी घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर नाबालिग को 'लव जिहाद' में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।मां की तहरीर आरोपी के खिलाफ केसपुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की तहरीर के आधार पर रईस अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) भी करा लिया गया है। आरोपी रईस अहमद मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर का निवासी है। वह बीते 2 साल से जाखणीधार बाजार में मांस की दुकान चला रहा था। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।