entertainment
' Ramayan' में सनी देओल की झलक के बाद रिलीज हुई 'हनुमान चालीसा', 5 सिंगर्स ने दी आवाज, देखें वीडियो

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म के आखिर में एक ऐसा सरप्राइज देखने को मिला, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. दरअसल, फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में पहली झलक दिखाई गई है. हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया. अब इस सीन के बाद मेकर्स ने 'हनुमान चालीसा' भी रिलीज कर दी है, जिसे पांच मशहूर सिंगर्स ने मिलकर गाया है.
5 सिंगर्स ने गाई 'हनुमान चालीसा'
'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के दिन ही 'हनुमान चालीसा' का वीडियो जारी किया है. इसमें सुखविंदर सिंह, दिलजीत दोसांझ, मोहित चौहान, कैलाश खेर और शंकर महादेवन की आवाज सुनाई देती है. गाने में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक भी देखने को मिलती है. इस वीडियो ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखे सनी देओल
फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आते हैं. मेकर्स ने उनका चेहरा छिपाकर रखा है, लेकिन उनकी विशाल काया और गदा के साथ उड़ते हुए उनकी झलक दिखाई गई है. आखिर में 'जय श्रीराम' का जयकारा भी सुनाई देता है. यह सीन फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी की ओर इशारा करता है.
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सनी देओल की इस झलक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा कि हनुमान चालीसा के साथ सनी देओल की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए. वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं. अब दर्शकों को 'रामायण पार्ट 2' में उनका पूरा लुक देखने का इंतजार है. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें: Ramayana एक्सपीरियंस: बचपन से जिस राम को देखते आए, उनकी कमी खली; लक्ष्मण दिखे एक्साइटेड,रावण दिलाएगा फिल्म को जगह?