Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी:24 घंटे में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका

INT News6 September 2026 at 02:50 pm

छतरपुर जिले में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। मध्यप्रदेश के राहत आयुक्त की ओर से जारी मौसम चेतावनी के अनुसार, 7 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक जिले के कुछ इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह प्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से पेड़, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली के दौरान भी सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।