Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कोंडागांव में कांग्रेस ने किया 'चीनी सत्याग्रह':महंगाई-चीनी के बढ़ते दाम पर सरकार को घेरा, मोहन मरकाम बोले- चीन और चीनी दोनों पर विफल

INT News6 September 2026 at 02:47 pm

कोंडागांव में कांग्रेस ने रविवार को बढ़ती महंगाई और रसोई के बढ़ते खर्च के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी ‘चीनी सत्याग्रह’ अभियान के तहत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने चीनी रखकर सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। चीनी की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुछ समय पहले तक करीब 30 रुपए किलो मिलने वाली चीनी अब कई जगह 70 रुपए किलो से ज्यादा में बिक रही है। चीनी हर घर की रसोई की जरूरी चीजों में शामिल है। बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई रोकने के बजाय इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। मोहन मरकाम ने सरकार पर साधा निशाना कोंडागांव विधायक और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। मरकाम ने कहा कि सरकार को आम लोगों की जरूरत से जुड़ी खाने-पीने की चीजों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। महंगाई पर तुरंत नियंत्रण की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ‘चीनी सत्याग्रह’ अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाना है।