Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने निकाय मंत्री का पुतला फूंका:आवास का घेराव करने की चेतावनी, पटवारी और बिजली कर्मचारियों ने दिया समर्थन

INT News18 August 2026 at 03:57 pm

महेंद्रगढ़ में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर के बालाजी चौक पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारी और बिजली कर्मचारियों ने भी उन्हें समर्थन दिया। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर पालिका के मुख्य दरवाजे और अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों को बाहर निकालकर 2 घंटे के लिए तालाबंदी कर दी। यह तालाबंदी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की गई। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान पूरण कुमार ने जानकारी दी कि उनकी हड़ताल 1 मई को 17 मांगों को लेकर शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि 13 मई को सरकार के साथ एक समझौता हुआ था, जिसमें 30 जून तक उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। समझौते के बावजूद नहीं जारी किया गया लेटर : पवन पूरण कुमार के अनुसार, समझौते के बावजूद सरकार की ओर से आज तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इसी के विरोध में राज्य स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने आज 13वें दिन भी हड़ताल जारी रखी और निकाय मंत्री का पुतला फूंका। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि नगर पालिका संघ हरियाणा और अग्निशमन हरियाणा के कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने भी आज नगर पालिका में बैठक के बाद बालाजी चौक पर मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया। सरकार ने नहीं की ठोस कार्रवाई : यादव यादव ने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारियों ने 33 दिनों तक हड़ताल की थी। 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था, जिसमें सभी कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, ढाई से तीन महीने बीत जाने के बाद 14 अगस्त को सरकार के साथ फिर से वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुकर गई। वादा खिलाफी और विश्वास घाती सरकार के खिलाफ हमने आज स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का रोष स्वरूप पुतला फुंका। उन्होंने कहा कि अब हमने अगले आंदोलन की घोषणा कर दी है चेयरमैन, नगर परिषद के महापौर, स्थानीय विधायक और सांसदों को ज्ञापन देंगे। हरियाणा सरकार का विधानसभा सत्र 27 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। उस दौरान हम विपुल गोयल के आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जनता में जाने का भी काम करेंगे। जनता को बताएंगे कि सरकार हमारे साथ क्या कर रही है। उन्होंने बताया कि हम न्यूनतम वेतन पर काम नहीं कर सकते, मेडिकल सुविधा हमारे को नहीं दी जा रही है, सरकार पक्का हमें नहीं कर रही, पेंशन सुविधा भी हमें नहीं दी जा रही है। इसको लेकर हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ समस्त मुद्दों को लेकर 26 तारीख को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ व फायर ब्रिगेड संघ कर्मचारियों को अगर हाथ लगाने की कोशिश की या किसी प्रकार की प्रताड़ना की कोशिश की तो पूरे हरियाणा को बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार इसके जिम्मेवार होंगे। इस अवसर पर सुरेन्द्र यादव राज्य कोषाध्यक्ष सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा,अशोक नेहरा राज्य उप प्रधान (आल हरियाणा पावर कारपोरेशन),धर्मवीर भारी राज्य ऑडिटर (आल हरियाणा पावर कारपोरेशन),सुनील तंवर पटवारी एसोसिएशन, कौशल जिला प्रधान SES,फायर ब्रिगेड के प्रधान राम सिंह यादव व उसकी पूरी टीम,वहीं नगरपालिका सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।