समाचार · छत्तीसगढ़
मरकाटोला घाट के पास सड़क दुर्घटना में वानर घायल:युवाशक्ति ने पशु चिकित्सालय पहुंचाया, सिर में गहरी चोट, हालत नाजुक,वन विभाग को सौंपा
कांकेर और बालोद जिले की सीमा पर स्थित मरकाटोला घाट के पास सड़क दुर्घटना में एक वानर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े वानर की सूचना मिलने पर युवाशक्ति समाज सेवी संस्था के संस्थापक उत्तम साहू मौके पर पहुंचे। संस्था के सदस्यों ने तत्काल वानर को उठाकर उपचार के लिए चारामा के पशु चिकित्सालय पहुंचाया। चारामा पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक डॉ. नीलकंठ तारम ने घायल वानर का शुरुआती इलाज किया। उसके सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वानर बेहोशी की हालत में था और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। शुरुआती इलाज के बाद उसे आगे की देखरेख और इलाज के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। समाजसेवियों ने दूध-पानी पिलाया रेस्क्यू के दौरान संस्था के सदस्यों ने घायल वानर को दूध और पानी भी पिलाया। समय पर मदद मिलने से उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। संस्था के सदस्यों ने वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर वानर को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया। कई लोगों ने रेस्क्यू में किया सहयोग इस सेवा कार्य में कमल साहू, धर्मेंद्र साहू, टीकम साहू, वन विभाग के लेखापाल तरुण देवदास, पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. दुष्यंत गावड़े, रोशन सिन्हा और खवास जी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। युवाशक्ति संस्था के सदस्यों की तत्परता से घायल वानर को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।