Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर में 516 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाजार में बेचने घूम रहा था, कोतमा के आरोपी की तलाश जारी

INT News18 August 2026 at 04:56 pm

बिजुरी पुलिस ने मंगलवार को बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय से 516 ग्राम गांजा जब्त किया और एक युवक को पकड़ा है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम जब गश्त पर थी, तभी पैसेंजर वेटिंग शेड के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ा। जब उसके पास मौजूद प्लास्टिक की थैली की तलाशी ली गई, तो उसमें से गांजा निकला। कोतमा से खरीदा था गांजा आरोपी की पहचान 21 साल के इरफान अली (निवासी ग्राम छतई, बिजुरी) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने उगला कि उसने यह गांजा लाला तिवारी (निवासी खोडरी, कोतमा) से खरीदा था। आरोपी ने खुलासा किया कि आसपास के तस्कर छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर यहां सप्लाई करते हैं और छोटे व्यापारी इसे कम-कम मात्रा में खरीदकर स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब गांजा बेचने वाले सह-आरोपी लाला तिवारी की तलाश में जुट गई है।