समाचार · बिहार
अब शनिवार-रविवार को हेलीकॉप्टर से घूमिए पूरा बिहार, जानिए बुकिंग के नियम और रेट्स

Bihar Helicopter Service: बिहार में पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी पूरी हो गई है. 15 जुलाई से राज्य में हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू होने जा रही है. इसके तहत पर्यटक केवल ₹2100 प्रति सीट में पटना के प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का आसमान से नजारा देख सकेंगे. पहले चरण में पटना के अलावा वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर के लिए भी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध होगी.
Bihar Helicopter Service: हर वीकेंड देखिए बिहार की खूबसूरती
पर्यटन विभाग 15 जुलाई से हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू करने जा रहा है. यह सेवा फिलहाल 15 जनवरी तक संचालित होगी. पर्यटक हर शनिवार और रविवार को हेलिकॉप्टर से बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे.
Patna Helicopter Ride: ₹2100 में पटना का 10 मिनट का हवाई सफर
पटना शहर के हवाई दर्शन के लिए प्रति यात्री ₹2100 का किराया निर्धारित किया गया है. पांच सीटों वाले हेलीकॉप्टर से दोपहर 3 बजे से उड़ान शुरू होगी. हर 30 मिनट पर कुल चार उड़ानें संचालित होंगी और प्रत्येक राइड लगभग 10 मिनट की होगी.
पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Bihar News: तीन प्रमुख रूटों पर मिलेगी सेवा
पर्यटन विभाग के अनुसार पहले चरण में तीन प्रमुख पर्यटन रूटों पर सेवा उपलब्ध होगी.
पटना–वाल्मीकिनगर: सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे उड़ान.
पटना–राजगीर: प्रति सीट ₹4000.
पटना–कैमूर (करमचट डैम): प्रति सीट ₹6000.
इन रूटों पर भी एक बार में अधिकतम पांच यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.
Patna News: कम बुकिंग या खराब मौसम में उड़ान रद्द
यदि किसी उड़ान में 60% से कम सीटें बुक होती हैं या मौसम खराब रहता है, तो पर्यटन निगम उड़ान रद्द कर सकता है. ऐसी स्थिति में यात्रियों को 100% राशि वापस की जाएगी.
सामान और बुकिंग के नियम
हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री केवल 3 से 4 किलोग्राम वजन का एक सॉफ्ट हैंडबैग साथ ले जा सकेगा. टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और यात्रा टूर पैकेज के तहत उपलब्ध होगी.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार अगले छह महीने तक इस सेवा के संचालन पर लगभग ₹4.35 करोड़ खर्च करेगी. सरकार का उद्देश्य हेलिकॉप्टर पर्यटन के माध्यम से बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच अधिक लोकप्रिय बनाना है.
Also Read: अगले 24 घंटे में बदल जाएगा पटना का मौसम, गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी