समाचार · हरियाणा
रोहतक में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आज:27 केंद्रों पर 16470 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 32 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त, 6 फ्लाइंग टीम गठित
रोहतक में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए है। 27 केंद्रों पर तीनों लेवल के 16470 परीक्षार्थी भाग लेंगे। वहीं, नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से 6 फ्लाइंग टीम गठित की गई है। एचटेट की नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से 32 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। एचटेट लेवल तीन की परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को सांयकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम साढे 5 बजे तक होगी, जिसके लिए 18 सेंटर बनाए गए है। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व ही अभ्यर्थियों को अपने केंद्र पर पहुंचना होगा। 5 जुलाई को होगी लेवल-1 व 2 की परीक्षा
एचटेट लेवल एक व दो की परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा, जिसके लिए जिले में 27 सेंटर बनाए गए है। एचटेट लेवल दो की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढे 12 जे तक होगी, जबकि लेवल एक की परीक्षा सांयकालीन सत्र में 3 बजे से साढे 5 बजे तक करवाई जाएगी। 3 लेवल की रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर 3 लेवल की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें सबसे पहले गेट पर अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। उसके बाद स्क्रीनिंग होगी और तीसरी चरण में वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सेंटरों पर सीसीटीवी लगाए गए है, ताकि नकल को रोका जा सके। परीक्षार्थियों के लिए जारी की हिदायतें
परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद परीक्षा समाप्ति तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, घड़ी, पेजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नेत्रहीन व अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।