समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड में इन जगहों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, 6 जुलाई तक के मौसम का अपडेट

पौड़ी, पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वर्षा की अत्यधिक संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं और हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बरसात के कारण चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना है। सड़कें एवं राजमार्ग ब्लॉक हो सकते हैं।पांच जुलाई को दून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत एवं बागेश्वर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बागवानी, धान, मक्का, बाजरा, सेम, चना के लिए बारिश नुकसानदेय हो सकती है। हवाई एवं हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।ये रहा तापमानदेहरादून शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। पंतनगर अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यू टिहरी में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हल्द्वानी में ऑरेंज अलर्ट बेअसर, उमस ने छुड़ाए पसीनेमौसम विभाग द्वारा 2 और 3 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बावजूद गुरुवार को जिले में बारिश नहीं हुई। इधर, शुक्रवार सुबह से ही हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वातावरण में नमी की कमी होने के कारण बादल चाहकर भी बरस नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी की मात्रा 41 प्रतिशत रह गई है।खुशनुमा मौसम में फिर नैनीताल लौटे पर्यटकपिछले कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। जिसके चलते पर्यटकों की भीड़ फिर से नैनीताल की तरफ उमड़ी। शनिवार और रविवार की छुट्टी को देखते हुए यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया, कि वीकेंड से पहले ही शहर में पर्यटकों का आगमन बढ़ा है, शुक्रवार को शहर में आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 26 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस हो गया।