Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

निमाड़ रेंज को पहली बार मिली महिला डीआईजी की कमान:सिमाला प्रसाद लेंगी पदभार; सिद्धार्थ बहुगुणा सीबीआई में DIG

INT News4 July 2026 at 09:48 am

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इन आदेशों में खरगोन स्थित निमाड़ रेंज के डीआईजी का तबादला भी शामिल है। 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद निमाड़ रेंज की नई डीआईजी होंगी। वह इस रेंज की पहली महिला डीआईजी के रूप में पदभार संभालेंगी। सिमाला प्रसाद सिद्धार्थ बहुगुणा का स्थान लेंगी, जिन्हें पांच साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। बहुगुणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति आदेश पहले ही जारी हो चुके थे। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ बहुगुणा ने खरगोन रेंज में लगभग ढाई साल तक सेवा दी। उनके कार्यकाल में निमाड़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ, साथ ही अवैध हथियार तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

निमाड़ रेंज को पहली बार मिली महिला डीआईजी की कमान:सिमाला प्रसाद लेंगी पदभार; सिद्धार्थ बहुगुणा सीबीआई में DIG · Indian News Trust