national
जगदंबिका पाल ने की पठानकोट में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले की निंदा, सरकार पर साधा निशाना
INT News19 September 2026 at 12:30 pm

सिद्धार्थनगर, 19 सितंबर। पठानकोट के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए पथराव को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।