Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में अवैध हथियार-कारतूस समेत 2 गिरफ्तार:पुलिस देख भागने का प्रयास किया; एक यूपी और दूसरा नूंह का रहने वाला

INT News19 September 2026 at 02:54 pm

पलवल जिले में होडल सीआईए टीम ने गश्त के दौरान खिरबी-बांसवा मार्ग पर 2 बाइक सवार युवकों को पकड़ा है। उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और 4 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम हवलदार धर्मदेव के साथ खिरबी गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि 2 संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ एक बाइक पर खिरबी-बांसवा मार्ग पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में खड़े हैं। पुलिस को देख भागने का प्रयास किया सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने दोनों को बाइक सहित मौके पर ही पकड़ लिया। एक यूपी और दूसरा नूंह का रहने वाला आरोपियों की पहचान नूंह के नई गांव निवासी जमशेद और मथुरा (यूपी) के नगला खरोट गांव निवासी साजिद के तौर पर हुई। जमशेद की तलाशी में एक अवैध देशी कट्टा और साजिद की तलाशी में 4 कारतूस मिले। पुलिस ने अवैध देशी कट्टा, कारतूस और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।