समाचार · छत्तीसगढ़
रायपुर में 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा संपन्न:सिद्धि तप करने वालों का भी किया सम्मान, आयोजन समिति ने सभी तपस्वियों के पैर धोए
आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास-2026 के तहत 18 सितंबर को श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सम्मेत शिखर तप करने वाले 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा हुआ। लंबे समय से तप कर रहे सभी तपस्वी इस मौके पर एक साथ आए। देववंदन, चैत्यवंदन और पूजा के बाद मांगलिक के साथ पारणा शुरू हुआ। निपुणाश्रीजी म.सा. की शिष्या प्रवचन प्रभाविका मंजुलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। आयोजन समिति ने सभी 111 तपस्वियों के पैर धोए। इसके बाद तांबे की थाली और कटोरी से पारणा कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिद्धि तप करने वाले उपहार चोपड़ा और उषा बेन मेहता का आयोजन समिति ने सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने उनके तप और साधना की सराहना की। सामूहिक पारणा की व्यवस्था उपहारजी-पूजाजी, सानवी एवं मौलिक चोपड़ा परिवार और श्री उपहार कार्ड्स, एमजी रोड रायपुर की ओर से की गई। तप करने वाले लोगों की सराहना श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया ने पत्नी सीमा कांकरिया के साथ सम्मेत शिखर तप किया। तप पूरा करने के बाद दोनों ने 18 सितंबर को हुए सामूहिक पारणा में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रीसंघ के सदस्यों ने तप करने वाले सभी लोगों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। तपस्वियों का सम्मान किया गया और उनकी तपस्या की सराहना की गई। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रम पूरा हुआ।