Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने हजारों युवा रवाना:शाजापुर से इंदौर पहुंचे कार्यकर्ता, 'छात्रों की गूंज' में स्टूडेंट्स के मुद्दों पर होगी चर्चा

INT News19 September 2026 at 02:41 pm

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर जिले से हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को इंदौर रवाना हुए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला इंदौर पहुंचा। रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं और भविष्य से संबंधित विषयों पर बातचीत की जाएगी। शाजापुर जिले से पहुंचा युवा कार्यकर्ताओं का दल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। ये रहे मौके पर मौजूद इस मौके पर जिला महासचिव योगेंद्र सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सैफ अली, आशीष वर्मा, दीपक सोलंकी, आनंद वर्मा और शैलेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखेंगे। इंदौर के लिए रवाना हुए इस दल में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।