Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ग्वालियर में 22 सितंबर को रोजगार मेला:18 से 35 साल के युवाओं को ₹10 हजार से ₹45 हजार तक वेतन का मौका

INT News19 September 2026 at 02:48 pm

ग्वालियर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए 22 सितंबर को एक दिवसीय 'रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार, यह मेला गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर के जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें देश और प्रदेश की 34 नामी कंपनियां आकर्षक पैकेज पर युवाओं की भर्ती के लिए पहुंचेंगी। ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल उप संचालक, जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार मेले में क्विक आईटी सॉल्यूशन, पेटीएम, भारत-पे, आई-सेक्ट, टीमलीज, जमुना ऑटो (मालनपुर), SRF मालनपुर, भारती एक्सा, सेनेटस, जॉबफेयर नाउ, चेकमेट सर्विसेज (गुजरात), ब्लिंकिट (गुरुग्राम), जे.बी. मंधाराम फूड, MRF टायर (हैदराबाद), रविया वर्कफोर्स, LIC, जेप्टो, प्रो-कनेक्ट, समीक्षा इंस्टीट्यूट और TVS इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।