समाचार · मध्य प्रदेश
खंडवा में गुरुवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद:मेंटेनेंस के चलते इंदौर रोड, रेलवे स्टेशन सहित दर्जनों क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि 11 केवी इमरजेंसी फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर और 11 केवी जीडीसी फीडर पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, शटडाउन के दौरान इंदौर रोड ग्रिड के आसपास, बाबा ढाबा, इंदौर नाका, शांति निकेतन कॉलोनी, चामुंडा माता मंदिर, सन्मति नगर, पदमनगर, कावेरी स्टेट, संतोषी माता मंदिर, टाटा कोमा, गुनिना, कमल विहार, होटल आशीर्वाद, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, भैरव तालाब, पड़ावा, हनुमान दालमील, लेडी बटलर, जिला चिकित्सालय क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा, नवोदय हॉस्पिटल, पशु चिकित्सालय, टाउन हॉल, नगर निगम, गिधवानी मार्केट, बॉम्बे बाजार, पोस्ट ऑफिस, मानस होटल, केवलराम चौराहा, फूलगली, गांधी भवन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिटी कोतवाली, दूधगली, सिनेमा चौक, होटल ऐश्वर्या, तीन पुलिया क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही मालीकुआं, होटल सुखसागर, कर्मवीर कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र बैंक, आस्था पैलेस, बड़ा बम, वैशाली जीमार्ट, जीडीसी कॉलेज, कार्यालय, एचडीएफसी बैंक, सोनी हॉस्पिटल, गोगा मंदिर, ईदगाह, शिव सिटी, सेठी होंडा के सामने इंदौर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। यह भी स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि आवश्यकता पड़ने पर घटाई या बढ़ाई जा सकती है।