समाचार · हरियाणा
सिरसा में बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग:उधार के पैसों को लेकर विवाद, दो दिन से की जा रही तलाश, नहीं लगा सुराग
सिरसा में हरबंस लाल नामक बुजुर्ग ने उधारी के विवाद के बाद अबूबशहर के पास राजस्थान कैनाल में छलांग लगा दी। दो दिन से पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने चौटाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, हरबंस लाल एक शख्स से उधार दी गई रकम लेने गए थे। वहां पैसों को लेकर उनकी कहासुनी हुई, जिससे वे परेशान हो गए। शुक्रवार को वे बस से अबूबशहर पहुंचे। लोगों ने पहली बार बचाया, दुबारा कूदा बस से उतरकर वे नहर की ओर जा रहे थे। लोगों ने उन्हें पहली बार छलांग लगाते देख बचा लिया था। हालांकि, कुछ देर बाद वे दोबारा नहर पर पहुंचे और पुल से थोड़ी दूर फिर छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि नहर में कूदने से पहले हरबंस लाल ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया था। एसएचओ रमेश के मुताबिक, हरबंस लाल की तलाश जारी है और शव मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।