समाचार · पंजाब
गुरदासपुर पुलिस ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार:नशे के खिलाफ मुहिम के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज
INT News24 October 2026 at 06:43 pm
गुरदासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कार्रवाई और भी तेज कर दी है। पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर गुरदासपुर पुलिस ने एक आरोपी को 4 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। उसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना टिब्बड़ पुलिस ने दूसरे आरोपी को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के गैरकानूनी धंधे की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।