समाचार · मध्य प्रदेश
राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक और पारंपरिक योग का प्रदर्शन:बालाघाट में 350 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बालाघाट में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार को इसके दूसरे दिन 10 संभागों से आए 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक और पारंपरिक योग विद्या में अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता राज्यस्तरीय टीम में जगह बनाने के लिए हो रही है। रविवार को रिदमिक और आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता होगी, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर के लिए टीम चुनी जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी ने बताया कि इसमें भोपाल, रीवा, जबलपुर समेत 10 संभागों के स्कूली खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में खेली जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी राजेश पाठक, योग आयोग अध्यक्ष तपेश असाटी और अनुराग चतुरमोहता ने किया। इसका आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डीईओ धनश्री जैन के मार्गदर्शन में हो रहा है। प्रतियोगिता की अन्य तस्वीरें…