Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत:नूंह में बाइक का संतुलन बिगड़ा, ससुर के साथ मायके जा रही, सात बच्चों की मां

INT News24 October 2026 at 06:56 pm

नूंह जिले के थाना नगीना क्षेत्र में अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से 43 वर्षीय महिला की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने ससुर और सात महीने के बच्चे के साथ मायके जा रही थी। दुर्घटना में बच्चे को भी हल्की चोटें आई हैं। मृतका की पहचान रसमीना पत्नी अय्यूब, निवासी गांव मढ़ी, नगीना के रूप में हुई है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, रसमीना अपने ससुर सद्दीक के साथ बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र स्थित अपने मायके जा रही थी। जब वे मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान रसमीना डंपर की चपेट में आ गई। सात महीने का बच्चा हुआ घायल हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सात महीने के बच्चे को भी हल्की चोटें आईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि रसमीना सात बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार, अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।